Skip to content
HinglishPost
  • पोस्ट
  • न्यूज़
  • वेब स्टोरीज
  • सिनेमा
  • तकनीक
  • मैं शायर
  • बकलोल
  • यात्रा
  • More
    • EnglishPost
      • Biography & Quotes
      • Unknown facts
      • Sports is Life
    • About Us
    • जॉब के लिए
    • संस्कृति
  • पोस्ट
  • न्यूज़
  • वेब स्टोरीज
  • सिनेमा
  • तकनीक
  • मैं शायर
  • बकलोल
  • यात्रा
  • More
    • EnglishPost
      • Biography & Quotes
      • Unknown facts
      • Sports is Life
    • About Us
    • जॉब के लिए
    • संस्कृति
Home/News/राष्ट्रीय हिन्दी दिवस (14 सितम्बर)
News

राष्ट्रीय हिन्दी दिवस (14 सितम्बर)

Niki
September 14, 2020
हिन्दी दिवस

राजभाषा हिन्दी (अनुच्छेद 343 – 351) :

14 सितम्बर 1949 को संविधान की भाषा समिति ने “हिन्दी” को राजभाषा घोषित किया। 14 सितम्बर को प्रतिवर्ष हम “हिन्दी दिवस” का आयोजन करते हैं परन्तु वहीं अपने ही जन्म स्थान पर हिन्दी भाषा की हम उपेक्षा भी कर रहे हैं। हमारे देश भारत को आजादी दिलाने में भी हिन्दी भाषा का महत्वपूर्ण योगदान था क्योंकि तब भी और आज भी हमारे देश में सर्वाधिक बोलने व समझने की भाषा हिन्दी है, किन्तु आज भी हम “हिन्दी” को “राष्ट्रभाषा” का दर्जा नहीं पाये।
‘हिन्दी’ को तिरस्कृत व उपेक्षित समझ रहे हैं। केवल 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस का आयोजन करके, हिन्दी में भाषण, वक्तव्य, लेखन करके हिन्दी दिवस मना लेने से हम “हिन्दी भाषा” की सार्थकता सिद्ध नहीं कर सकते।

महत्व :

हिन्दी की महत्ता को समझते हुए आने वाली पीढ़ी को इसका महत्व समझाना होगा। हिन्दी भाषा का प्रयोग हमें अधिक से अधिक करना चाहिए, ताकि हम हिन्दी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिला सकें। नई शिक्षा नीति -2020 में इसका प्रावधान किया गया है। हिन्दी भाषा हजारों वर्ष पुरानी भाषा है।
महात्मा गांधी जी ने कहा था – “भारतीय भाषाओं में केवल हिन्दी ही एक ऐसी भाषा है जिसे “राष्ट्रभाषा” के रुप में अपनाया जा सकता है क्योंकि यह अधिकांश भारतीयों द्वारा बोली जाती है। यह समस्त भारत में आर्थिक, धार्मिक और राजनीतिक सम्पर्क माध्यम के रुप में प्रयोग के लिए सक्षम है तथा इसे सारे देश के लिए सीखना आवश्यक है। ”

हिन्दी प्रोत्साहन पुरस्कार :

(1) राजभाषा गौरव पुरस्कार

यह पुरस्कार हिन्दी दिवस पर, हिन्दी भाषा के पुस्तक लेखन को प्रोत्साहित करने के लिए दिया जाता है, जो अन्य पुस्तक का अनुवाद ना हो।

  • प्रथम पुरस्कार – 2 लाख व स्मृति चिन्ह
  • द्वितीय पुरस्कार – 1.50 लाख व स्मृति चिन्ह
  • तृतीय पुरस्कार – 75 हजार व स्मृति चिन्ह
  • प्रोत्साहन – 10 हजार व स्मृति चिन्ह (10 व्यक्तियों को)

(2) राजभाषा कीर्ति पुरस्कार

यह पुरस्कार हिन्दी दिवस पर किसी विभाग, मण्डल, समिति आदि को दिया जाता है, जो हिन्दी भाषा की प्रगति के लिए सराहनीय कार्य कर रहा हो।

Related tags : 14 सितम्बर14 सितम्बर 1949National Hindi Dayकीर्ति पुरस्कारराजभाषाराष्ट्रभाषाहिन्दीहिन्दी दिवस
Share:
Nikita Singh
Niki
All Posts

Previous Post

देश में कोर्ट है, तो मीडिया ट्रायल क्यों ?

Next Post

इंजीनियर डे

Engineers day

Related Articles

farmer-bill News

क्या कोरोना में किसानों से सम्बंधित बिल पास करना जरूरी था

No China Product News

अबकी बार चीन का बहिष्कार

beautiful News

हां मैं तुम जैसी नहीं

Check Also

क्या आप जानना चाहते हैं, शार्क टैंक इंडिया और उनके जजों को ?

अगर शार्क टैंक इंडिया (shark tank india) के नाम को समझें तो शायद हमें ...

Read More

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *